June 27, 2026

यहां दामाद को होली के दिन गधे पर बिठाकर किया जाता है ये काम, मामला जानकर है कोई हैरान

IMG-20220316-WA0002

बीड: होली को रंगो का त्यौहार कहा जाता है। वहीं इस त्यौहार से जुड़ी कई तरह की रस्मे-रिवाज सामने आती है जिसे जानकर हर कोई चौंक जाता है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। आमतौर पर नए-नवेले दामाद को ससुराल में होली पर गिफ्ट्स मिलते हैं. लेकिन जिस जगह की बात हम कर रहे हैं, वहां दामाद को होली पर गधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। जी हां, जहां दामाद को हर ससुराल में भरपूर इज्जत मिलती है, वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में होली के दिन दामाद को गधे पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है।


दामाद के लिए होली पर ससुराल जाना बन जाता है सजा
होली के दिन मस्ती के नाम पर खूब हुड़दंग मचाई जाती है। बुरा ना मानो होली है कहकर जमकर हंसी-ठिठोली होती है। लेकिन भारत में दामाद का ओहदा ऐसा है जिसे कोई भी नाराज नहीं करना चाहता। ससुराल में दामाद के सारे नखरे सह लिए जाते हैं। नई शादी के बाद ज्यादातर जगहों पर पहली होली दामाद ससुराल में मनाता है। लेकिन महाराष्ट्र के बीड में दामाद के लिए होली पर ससुराल जाना सजा बन जाता है यहां रंग लगाने के बाद दामाद को गधे पर बिठकार घुमाया जाता है।

परम्परा के पीछे है मजेदार किस्सा
दामाद को होली पर गधे पर बिठाकर घुमाने के पीछे एक मजेदार किस्सा है। कहा जाता है कि आज से अस्सी साल पहले इस जिले के येवता गांव में रहने वाले देशमुख परिवार के दामाद ने रंग लगाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद शख्स के ससुर ने एक गधा बुलाया और उसे अच्छे से सजाकर पुरे गांव में घुमाया था। तब से अब तक दामाद को होली पर रंग लगवाने के लिए मनाने के लिए इस रस्म को पूरा किया जाता है। हालांकि, इस रस्म के अलावा दामाद की खूब आवभगत की जाती है।

गधे से उतार खिलाते हैं पकवान
एक बार दामाद को गधे से गांव में घुमाने के बाद उसकी खूब सेवा की जाती है। इसे मिठाइयां और पकवान खिलाए जाते हैं। साथ ही दामाद को उसकी पसंद के कपड़े दिलवाए जाते हैं। कई बार तो गधे से उतार ससुर दामाद को सोने की अंगूठी भी देते हैं। ये रिवाज बन गया है, इस कारण लोग इसे बेइजत्ती नहीं बल्कि रस्म समझ कर मानते हैं. हालांकि, कई दामाद होली के दिन वहां से भाग जाते हैं। इस वजह से उनपर नजर रखी जाती है ताकि वो भाग ना सके।


You may have missed