सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: सब इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC में पुलिस उपाधीक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 250 पदों पर होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तय की गई है। रिक्त पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


आप अधिक जानकारी के लिए https://uppsc.up.nic.in/View_Enclosure.aspx?ID=110&flag=H&FID=693 इस लिंक को क्लीक करें।
ऐसे करें आवेदन
आवेदक सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेर पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क जमा कर के सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

