April 18, 2026

धमतरी/भखारा: 5 वर्षीय बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG-20220324-WA0010

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलियारी में 5 वर्षीय बालक जागृत यादव का बुधवार को दोपहर 2 बजे दिनदहाड़े तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को धारा 363, 34 के तहत गिरफ्तार किया है।


भखारा तहसील मुख्यालय से करीबन तीन किमी दूरी पर स्थित ग्राम कोलियारी निवासी धनेन्द्र यादव का 5 वर्षीय बेटा जागृत यादव 23 मार्च की दोपहर 2 बजे अपने घर के आस-पास खेल रहा था। उनके परिवार के लोग गाय चराने एवं खेती बाड़ी का काम करने गए थे। जब घर लौटे तब पता चला कि बालक जागृत गायब है। आसपास पता करने के बाद भखारा थाना पहुंचकर सूचना दी।

पुलिस ने रास्ते में स्थित दूकानों के सीसी टीवी कैमरे खंगाला जिससे पता चला कि तीन अज्ञात लोग मोटरसायकल में बिठाकर बालक जागृत को अपने साथ ले गए। सीसी टीवी कैमरे में फुटेज मिलने के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गये। पुलिस आनन फानन में सक्रिय हुई और इधर-उधर हाथ पैर मारने लगी। कुछ लोगों ने अपहरणकर्ताओं को एक बच्चा साथ ले जाते हुए देखा था। पुलिस उस क्षेत्र में ढूंढती रही जहां आरोपी गए ही नहीं थे।

रात 11 बजे भाटागांव तिराहे मेगा फुडपार्क के पास मिलने की जानकारी पुलिस दे रही है। पुलिस ने बताया कि छत्रपाल कौशिक पिता भीमसेन कौशिक उम्र 29 वर्ष ग्राम भरर थाना जामगांव, मुकेश कुमार साहू पिता खेदाराम साहू उम्र 33 वर्ष ग्राम भरर गुलमोहर चौक, अजय साहू पिता खम्मन साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम भरर के रहने वाले है। जो अपने रिस्तेदार के घर कुरूद जाने के लिये निकले थे। लेकिन रास्ते में बच्चे को उठाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में ग्राम बंगोली के पास बाईक रोककर बच्चे को पानी भी पिलाया और सीधे कुरूद, मगरलोड की ओर बढ़ गए। तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे।

आखिर इस बच्चे को किस मंशा से अपहरण कर ले जा रहे थे यह अभी पुलिस खुलासा नही कर पाई है। आरोपियों ने इस बीच बच्चे को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई। दिनदहाड़े बालक का अपहरण होना और 8 घंटे तक अपने साथ खुलेआम अन्य गांवों में घु़माते रहे जिससे भखारा पुलिस की सक्रियता की भी पोल खुल गई।

बड़ी अनहोनी टल गई
भखारा क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ी अनहोनी टल गई। 5 साल के बालक जागृत यादव का अपहरण कर 3 आरोपियों ने अपने बाईक में बैठाकर 8 घंटे तक इधर-उधर घुमते रहे। हालांकि आरोपियों ने कुछ फिरौती नहीं मांगी गई। अगर आरोपी कोई बड़ा कदम उठाते तो बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी। ज्ञात हो कि लंबे समय बाद भखारा क्षेत्र में बच्चे के अपहरण का मामला आया है। जो एक सनसनी का रूप ले लिया है। यह मामला गांवों में बच्चा चोर आने की खबर के रूप में तेजी से फैल गया है।


You may have missed