चलती बस में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जमकर छलकाएं जाम, Video वायरल
चेन्नई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे कुछ छात्र और छात्राएं चलती बस में शराब पीते दिखाई पड़ रहें है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के एक स्कूल के बच्चें है। वायरल वीडियो में कुल स्कूली छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में बीयर पीते हुए दिखाई दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर ली है और उस घटना की पुष्टि भी की है। ये कोई फेक घटना नहीं है।


सरकारी स्कूल के छात्र हैं सभी बच्चे माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई क्लिप को छात्रों में से एक ने रिकॉर्ड किया है। वीडियों में लड़के और लड़कियां दोनों हैं, जो बीयर की बोतल खोलते और पीते हैं। सभी छात्र चेंगलपट्टू के एक सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं। शुरू में इसे पुराना वीडियो माना जा रहा था, बाद में पता चला कि घटना मंगलवार की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना मंगलवार को थिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर की यात्रा के दौरान हुई।
जिला अधिकारी ने कहा- घटना स्कूल के बाहर हुई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि में रास्ते में चलती बस में सवार लड़के-लड़कियों के एक समूह ने बीयर की बोतलें खोली और पीने लगे। चेंगलपट्टू जिला शिक्षा अधिकारी रोज निर्मला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चूंकि यह घटना स्कूल के बाहर हुआ है, इसलिए इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस जांच खत्म होने के बाद हम अपने स्तर पर छात्र और छात्राओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।”

