April 28, 2026

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान का निधन? सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने लगे लोग

IMG-20220325-WA0072

मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी चीजें वायरल हो जाती है जिसे देख कर आँखों पर विश्वास ही नहीं होता। कई बार सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से भी पाला पड़ जाता है। ऐसी एक खबर सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। खबरें वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने लगे थे। लेकिन खुद फरदीन खान ने इस खबर का खंडन किया है।


बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान उन अफवाहों को याद किया, जो उनके मौत से संबंधित थी। अभिनेता ने बताया कैसे लोगों ने उन अफवाहों पर यकीन कर लिया जिसमें ये कहा गया था कि एक कार दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता थी कि अगर उनके परिवार या दोस्तों को झूठी खबर मिली तो क्या होगा?

यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बारे में कुछ ऐसी फेक खबरें लिखी गई थीं, जिससे वे सचमुच नाराज हो गए थे? इस पर फरदीन ने अपनी मौत की खबर को याद किया और उसके बारें में डिटेल्स से बताया कि उनकी और उनके परिवार वालों का क्या हालत थी। बता दें कि फरदीन की शादी दिग्गज एक्ट्रेस मुमजात बेटी नताशा से हुई है। दोनों के दो बेटे- दियानी इसाबेल और अजारियस है। फरदीन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं उनकी माता का नाम सुंदरी हैं।

‘बॉलीवुड हंगामा’ संग बातचीत में, फरदीन ने कहा, “मुझे लेकर दो बार ऐसी अफवाहें फैलाई गईं कि मेरी एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई। यानि मैं मर गया। ऐसी फेक खबरों से वाकई में मुझे परेशान कर दिया। वह बताते हैं कि मैंने इन खबरों पर बस यहीं कहा कि अगर मेरी मां इसे देख लेंगी तो उन्हें हार्ट अटैक न आ जाए। या मेरी वाइफ को इस बारें में पता चलेगा या किसी और ऐसी खबरों को पढ़ लिया तो क्या होगा। मैं वाकई में इन गैरजिम्मेदारी भरी बातों से एकदम चिढ़ गया था।

रामपाल यादव ने फोन कर जाना हाल
फरदीन खुलासा करते हुए कहते हैं कि ये बातें पुरानी है। मुझे याद है कि उन जब उन अफवाहों को पढ़कर वो रामपाल ही थे, जिन्होंने सबसे पहले मुझे मैसेज किया ‘क्या तुम ठीक हो?’ मेरा मतलब है कि उसने यह देखने के लिए फोन किया कि मैं मर गया या जिंदा, मुझे नहीं पता.” इस दौरान एक्टर ने ये स्वीकार किया है उनके लिए ये सब बातें बेहद डरावनी थी।

11 साल बाद कमबैक कर रहे फरदीन
आपको बता दें कि फरदीन हॉरर ड्रामा ‘विस्फोट’ (Visfot) के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे करीब 11 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। फरदीन की ये फिल्म वेनेजुएला की फिल्म ‘रॉक-पेपर-सीजर्स’ (Rock, Paper, Scissors) का हिंदी रीमेक है। फिल्म में फरदीन के साथ रितेश देशमुख नजर आएंगे।

इन फिल्मो में किया काम
फरदीन को आखिरी बार 2010 की फिल्म ‘दुल्हा मिल गया’ में सुष्मिता सेन के साथ में देखा गया था. फरदीन को ‘जंगल’ (2000), ‘प्यार तूने क्या किया’ (2000), ‘हम हो गए आपके’ (2001), ‘खुशी’ (2002), ‘देव’ (2004), ‘प्यारे मोहन’ (2005), ‘लाइफ पार्टनर’ (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी डेब्यू फिल्म 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन है।


You may have missed