26 मार्च का राशिफल: मेष, वृष और धनु समेत इन राशि वालों को हानि के योग
मेषः इस राशि के जातकों को आज नींद में बाधा के कारण सुबह की शुरूआत खराब हो सकती है। ऑफिस जाने में विलंब भी हो सकता है। कल्याण के लिए प्रातः स्नान के बाद माता के मंदिर में लाल पुष्प तथा शक्कर चढ़ायें। दुर्गा मंत्रों का पाठ करें।


वृषभः वृषभ राशि के लोगों को आज ऋण या लोन संबंधी विवाद हो सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर से अलगाव संभव है। स्वास्थ्यगत कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज शुक्र के उपाय करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।
मिथुनः आज पारिवारिक कार्य से प्रतिष्ठा मिलेगी। नये काम की शुरुआत की संभावना है। जिम्मेदारी की अधिकता से तनाव हो सकता है। स्कीन एलर्जी से परेशानी और रक्त विकार से कष्ट हो सकता है। बुध के उपाय के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। गणपति को दूब चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।
कर्कः स्थानांतरण के प्रयास में सफलता के योग हैं। राजनीतिक सहयोग की प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।
सिंहः आज संतान की शिक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। व्यक्तिगत या वैधानिक विवादों की समाप्ति होगी। दोस्तों का कार्य में सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
कन्याः इस राशि वालों को आय से बिजनेस में उन्नति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। एलर्जी या कफ के कारण कष्ट संभव है। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें। श्रीसूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
तुलाः तुला राशि के जातक व्यवसाय में नवीनीकरण पर विचार कर सकते हैं। सम्मान की प्राप्ति होगी। दैनिक रूटिन में व्यवधान आएगा। ब्लडप्रेशर से स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। मंगल के उपाय करें। हनुमान मंदिर का दर्शन कर दिन की शुरूआत करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें।
वृश्चिकः अध्ययन या काम में बाधा के योग हैं। दोस्तों के साथ समय तथा धनहानि होगी। आलस्य तथा निर्णय में भ्रम रहेगा। चोट लगने की आशंका है। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
धनुः सामूहिक कार्य में विवाद की संभावना है। पारिवारिक बुजूर्ग व्यक्ति की नाराजगी हो सकती है। पार्टनर से अलगाव रहेगा। सूर्य के उपाय आजमाएं। प्रातः स्नान के बाद सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
मकरः व्यवसायिक यात्रा की संभावना है। व्यवसाय में अचानक हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध और चावल का दान करें। श्रीसूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। रूद्राभिषेक करने से कल्याण होगा।
कुंभः दैनिक रूटिन अव्यवस्थित रहेगा। कार्य में विलंब और हानि संभव है। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। सरसों के तेल का दीपक जलायें एवं दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
मीनः पार्टनर के लिए नवीन वस्त्र की खरीदी कर सकते हैं। व्यवसायिक भागीदारों से मुलाकात होगी। यात्रा की संभावना है। वाणी की कटुता से विवाद हो सकता है। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। काली वस्तु का दान करें।

