July 20, 2026

Video वायरल: फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान में किया गया 520 ड्रोन से ‘शानदार’ लाइट शो

IMG_20220326_111329

चीन: कोरोना वायरस के सबसे खराब दौर का सामना चीन इस समय कर रहा है. यहां बीते दो साल में संक्रमण के सबसे अधिक मामले मिल रहे हैं. इस बीच चांगशा शहर में 520 ड्रोन से एक लाइट शो का आयोजन किया गया. महामारी की नई लहर से जूझ रहे चीन ने फ्रंटलाइन पर काम कर रहे मेडिकल कर्मियों और कम्युनिटी स्टाफ के सम्मान में इसका आयोजन किया है. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग लाइट शो देख रहे हैं. यहां इस नई लहर के पीछे की वजह ओमिक्रोन वेरिएंट को माना जा रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने हालात को ‘गंभीर और जटिल’ बताया है.


राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक एक मार्च से देश में संक्रमण के 56,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं. इनमें से आधे से अधिक मामले उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में आए हैं और इसमें बिना लक्षण वाले मामले भी शामिल हैं. हांगकांग के मामले इसमें शामिल नहीं हैं.

चीन के रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) के संक्रामक बीमारी विशेषज्ञ वू जुनयू ने कहा, ‘चीन ‘जीरो कोविड’ के लक्ष्य का पालन करने की दिशा में काम कर रहा है. क्योंकि ये कोविड-19 के खिलाफ रोकथाम की सबसे कारगर रणनीति है. इस नीति से ही महामारी के छिपे हुए खतरे का उन्मूलन संभव है.


You may have missed