बढ़ते महंगाई के विरोध में कल गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल को माला पहना कर कांग्रेस बजाएगी थाली
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया बुधवार को रायपुर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने खैरागढ़ जीत को लेकर एक महत्वपूर्ण दावा किया। पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश में हाल फिलहाल में हुए 3 उपचुनावों (दंतेवाड़ा, चित्रकोट, मरवाही) में कांग्रेस को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ में भी कांग्रेस को जीत मिलेगी।


इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन परीक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, यहां पढ़ें
पीएल पुनिया ने छत्तीसगढ़ के तमाम विधायकों और मंत्रियों को भी खैरागढ़ में अपनी पूरी ताकत लगाने का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता हो चाहे फिर जिला स्तर का । खैरागढ़ में कांग्रेस की जीत के लिए प्रयास करेगा और हम वहां बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। प्रदेश की सरकार ने काफी बेहतर काम किया है इस वजह से हमें वोट मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: महंगाई ने की सारी हदें पार, रायपुर समेत इन जिलों में पेट्रोल हुआ 106 रुपए प्रति लीटर के पार
महंगाई के मुद्दे पर पीएल पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने 137 दिन तक कोई भी पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस के दाम नहीं बढ़ाए और इंतजार कर रहे थे कि चुनाव खत्म हो फिर दाम बढ़ाना चालू करेंगे। केंद्र सरकार बहाना बना रही है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़े हैं इसलिए दाम बढ़े है।
इसे भी पढ़ें: रविशंकर यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
पुनिया ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई का विरोध करने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से एक कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके मुताबिक 31 मार्च को प्रदेशभर में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कांग्रेस गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल को माला पहनाकर सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेसी ताली और थाली बजाते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी 2022: पुलिस विभाग में जल्द ही की जाएगी बड़ें स्तर पर भर्तियां
2 से 4 अप्रैल तक अभियान जिला स्तर पर चलेगा और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब साल 2014 में कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल 71 और डीजल 55 रुपए में मिलता था। मगर अब पेट्रोल 100 के पार जा चुका है और डीजल के 90 पार बिक रहा है। केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी लगाकर 26 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं। जनता परेशान है।

