मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जताई इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, छत्तीसगढ़ और यूपी में…
नई दिल्ली: अप्रैल के महीने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का कारण बनेंगी। दो से चार अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। तीन से चार अप्रैल को मेघालय में भी भारी वर्षा की संभावना है।


इन राज्यों में चलेगी भीषण लू
बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। विदर्भ और गुजरात में भी पारा ऊपर चढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

