April 21, 2026

फैसला ऑन द स्पॉट! छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर एसीपी ने बरसाए थप्पड़

IMG-20220407-WA0012

कानपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे पुलिस अधिकारी एक युवक पर थप्पड़ की बारिश करते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है की यह वीडियो कानपुर के कर्नलगंज इलाके का है और मामला ये था कि युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा और उसे पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए। छेड़छाड़ के आरोपी को बीच चौराहे पर लड़कियों के सामने पुलिस ने सबक सिखाया। पुलिस अधिकारी द्वारा फैसला ‘ऑन द स्पॉट’ करते हुए मनचले को पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिया।


कर्नलगंज एसीपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से कई दिनों से सड़क पर चलते हुए युवक छेड़छाड़ करता था। लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आज बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। छात्रा जब कॉलेज से बाहर आई तो युवक बाइक पर वहां पहुंच गया और उसका पीछा करते हुए छेड़खानी करने लगा। यह देखकर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले लड़के को एसीपी कर्नलगंज ने पांच सेकेंड में पांच थप्पड़ जड़ दिए।

वहीं एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम वसीम है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिल रही थी जिस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पुलिस अधिकारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वायड टीम से इसकी शिकायत मिली थी।


You may have missed