8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान, खैरागढ़ में करेंगे चुनावी सभा
रायपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 : 20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12: 55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे तथा वहां की सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेगे तथा शाम 4:45 बजे रायपुर से भोपाल रवाना होंगे।



