April 19, 2026

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

IMG_20220416_170048

राजनांदगांव: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा मतगणना के पहले चरण से ही आगे चल रही थीं और बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल दूसरे नंबर पर थे। यशोदा वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं।


गृह ग्राम देवारीभाट से सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाली यशोदा फिलहाल लोधी समाज की महिला विंग की जिलाध्यक्ष भी हैं। मूल रूप से किसान परिवार से जुड़ी यशोदा के पति नीलांबर वर्मा कांग्रेस में सक्रिय सदस्य हैं। उपचुनाव जीतने के बाद अब यशोदा वर्मा को करीब डेढ़ साल तक विधायकी का मौका मिलेगा क्योंकि 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव होंगे।


You may have missed