आलिया और रणबीर के घर नेक लेने पहुंचे किन्नर, डांस करते Video वायरल
मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी के बाद, किन्नर कपल के घर पहुंचे. वे कपल से शादी का नेक लेने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे. वायरल वीडियो में किन्नर उनके घर के बाहर नजर आ रहे हैं. वे शादी के शगुन की डिमांड करते हुए नजर आ रहे हैं.


View this post on Instagram
वीडियो में किन्नर शानदार डांस करते हुए दिख रहे हैं. कपल के घर के गेट पर खड़े बॉडी गार्ड्स हंसी-ठिठोली कर रहे हैं. फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वे वीडियो को लेकर अपना रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं. नेटिजेंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि शगुन के तौर पर किन्नर को क्या दिया गया?

