राजधानी में आज से ऑटो, टैक्सी, मिनी बस चालक हड़ताल पर, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने आज से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं.


इसे भी पढ़ें: असम में बारिश का कहर: आंधी-तूफान-बारिश और बिजली गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत
अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह सोमवार से ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल पर रहेगी. दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बावजूद संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.
इसे भी पढ़ें: राशिफल 18 अप्रैल 2022: आज इस राशि वालों की खुलेगी किस्मत, होगी धनवर्षा
सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, ‘ईंधन की कीमतों में कमी औरl किराए में संशोधन कर हमारी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.’
इसे भी पढ़ें: Google Boy Yashsvi: 14 महीने की उम्र में ये बच्चा बना ‘गूगल बॉय’, कर दिखाया ये कारनामा
सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था. सोनी ने कहा, ‘हम हर रोज घाटे में चल रहे अपने ऑटो और कैब नहीं चला सकते क्योंकि सीएनजी की कीमतें सरपट दौड़ रही हैं. कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने के लिए यह एक प्रतीकात्मक विरोध है.’

