July 21, 2026

नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर दरभा कैंप में की फायरिंग, 4 जवान घायल

naksaa

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में बड़ी नक्सली वारदात की खबर आ रही है। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर दरभा कैंप में फायरिंग किया है।


मुठभेड़ में 4 जवानों के घायल होने की खबर है। 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत दरभा कैंप पर हमला किया।

नक्सलियों ने कैंप के ऊपर BGL दागे गए। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ फायरिंग कर नक्सलियों की हालत खराब कर दी। कुटरू थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस जल्द ही मुठभेड़ को लेकर मीडिया को जानकारी देगी।


You may have missed