कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर 1 करोड़ रुपये की लूट
गुरुग्राम: आंखों में मिर्च डालकर करोड़ो की लूट-पाट का एक मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सामने आया है, जहां बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारी की आंखों में पहले मिर्ची पाउडर डाला, फिर पिस्तौल की नोंक पर पूरी वारदात को अंजाम दिया। साइबर सिटी गुरुग्राम में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का मौहाल है। लोगों को डर सता है कि जब हथियार बंद बदमाश कैश वैन से करोड़ों रुपयों की लूट को अंजाम दे सकते हैं तो राह चलने वालों का क्या होगा।


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ियों के नंबर खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि कैश वैन से 1 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ा जा सके।

