रायपुर में बारात के दौरान बवाल: आपस में भिड़े बाराती, 18 से ज्यादा घायल
रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे केंद्री गांव में आयोजित शादी समारोह में दो बारात आपस में भिड़ गई। जमकर हुए मारपीट में 18 से ज्यादा लोग घायल हो हुए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार केंद्री गांव में रविवार रात को एक साथ दो बारात आई थी। लड़की वालों ने धूमधाम से दोनों पक्षों का स्वागत किया। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों बारात के लोग आपस में भिड़ गए। तू-तू मैं-मैं के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए।
लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। वहीं बलवा में 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल है। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

