April 21, 2026

BREAKING NEWS: वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने किया संन्यास लेने का ऐलान, फैसले से फैंस हुए हैरान

IMG_20220420_225333

वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वो इस समय आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा है. उनके इस फैसले से क्रिकेट फैन काफी ज्यादा हैरान हैं.


बता दें कि वो इस समय वेस्टइंडीज के टी20 और वनडे टीम के कप्तान भी हैं. उन्होंने अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से ही संन्यास लिया है. वो आईपीएल में और अन्य विदेशी लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kieron Pollard (@kieron.pollard55)

वहीं, अगर आईपीएल में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. हालांकि वो टी20 क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक गिने जाते हैं. उन्होने टी20 क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 300 से अधिक विकेट भी झटके हैं.

पोलार्ड ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने लिखा कि, ‘मैं सभी चयनकर्ताओं, मैनेजमेंट और ख़ास कर कोच फिल सिमंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझमें काबिलियत देखी और मेरे पूरे करियर में मुझ पर भरोसा जताया. इस दौरान क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया, वो अच्छा था, क्योंकि मैंने टीम की कप्तानी करने का फैसला किया था. ‘


You may have missed