April 19, 2026

रायपुर में 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SANV

रायपुर: राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों पर शनिवार सुबह पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई है। बताया जा रहा है कि 40 प्रदर्शनकारियाें को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया है । पुलिस ने धरना स्थल पर लगे पंडाल भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में 15 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।


कर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और इसे लेकर वे कई बार उग्र आंदोलन भी कर चुके हैं। लेकिन आज सुबह माहौल खराब हुआ और बातचीत से शुरू हुआ मामला झूमाझटकी तक जा पहुंचा। बता दें विद्युत् संविदा कर्मी नियमित करने समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में डटे हुए हैं। वहीँ कल प्रदर्शन में बैठे एक व्यक्ति की माता का निधन हो गया था। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए जिससे वे उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कर सकें।


You may have missed