April 19, 2026

IPL 2022: अब धोनी फिर संभालेंगे CSK की कमान, रविंद्र जडेजा ने छोड़ी कप्तानी

IMG_20220430_214712

मुंबई: ऑलराउंडर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। सत्र में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली टीम केवल दो मैच ही अबतक जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी लगभग असंभव है। इस बीच जडेजा नें कप्तानी छोड़ दी है।


ट्वीट में लिखा गया, जडेजा सीएसके की कप्तानी वापस एमएस धोनी को सौंपेंगे: रवींद्र जडेजा ने अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और ध्यान केंद्रित करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और एमएस धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने का अनुरोध किया है। एमएस धोनी ने बड़े हित में सीएसके का नेतृत्व करना और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देना स्वीकार किया है।

गौरतलब है कि चेन्नई के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेऑफ (11) और फाइनल (9) खेलने का रिकॉर्ड है। धोनी की अगुवाई में टीम 4 बार चैंपियन बनी है।


You may have missed