April 20, 2026

राजधानी में प्रेमिका के छोड़कर जाने से नाराज प्रेमी ने खुद को लगाई आग, हुई मौत

aaag

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के छोड़कर जाने से नाराज एक प्रेमी ने खुद को जिंदा जला लिया। इस घटना में प्रेमी की मौत हो गई।


भोपाल के छोला मंदिर में रहने वाला ऑटो चालक नीरज विश्वकर्मा जोगीपुरा में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। दोनों करीब तीन साल से लिव इन रिलेशन में थे।

नीरज विश्वकर्मा को नशे की लत थी, जिससे प्रेमिका परेशान थी और दोनों के बीच इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। नीरज की नशे की आदत से परेशान होकर वह अपने घर चली गई।

प्रेमिका के छोड़कर जाने से नाराज नीरज ने पहले हाथ का नस काटने की कोशिश की और इस वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद शनिवार को प्रेमिका नीरज के पास वापस लौटने के लिए अपने घर से निकल पड़ी।

इधर, इस बात से अनजान नीरज शनिवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां घर के बाहर से ही आवाज लगाने लगा। जब काफी देर तक भी कोई बाहर नहीं आया तो नीरज ने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली।

प्रेमिका को फोन पर नीरज के खुद को आग लगाने का पता चला तो वह तुरंत वापस अपने घर पहुंची और वहां से बुरी तरह जले नीरज को लेकर अस्पताल पहुंची।

अस्पताल में डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जिसने भी इस पूरे वाक्ये को सुना वह हैरान रह गया। नशे की लत, गुस्सा और गलतफहमी में आखिरकार प्रेमी की जान चली गई।


You may have missed