कपल ने हवा में रचाई शादी, पूरा किस्सा जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान!
नई दिल्ली: शादियों के बीच अक्सर कुछ ऐसी घटना हो जाती हैं जो चर्चाओं का विषय बन जाती है। पर अब जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, दरअसल शादी के लिए जा रहे एक कपल की फ्लाइट कैंसल हो गई, आनन-फानन में वे दूसरे प्लेन में सवार होकर वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हु। इस बीच फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने हवा में ही शादी कर ली।


इस शादी में दूसरे यात्री, विमान के क्रू मेंबर्स आदि उनके मेहमान बने, खुद एयरलाइन कंपनी ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए पूरा किस्सा बताया है। दरअसल, अमेरिका के Oklahoma City में रहने वाले पाम पैटरसन और जेरेमी साल्डा अपनी शादी के लिए Las Vegas जा रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है। जिसके चलते उन्हें अपनी शादी के प्लान को टालने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बीच उन्हें क्रिस नाम का एक शख्स मिला, जिसने कहा कि वो उनकी शादी करवा सकता है।
तीनों ने फ़ौरन Southwest Airlines में टिकट बुक किया और वेडिंग वेन्यू के लिए निकल पड़े. इस दौरान पैटरसन और साल्डा, दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस पहने हुए थे. उन्हें देखकर विमान के पायलट ने माजरा पूछा. कपल ने बताया कि वो शादी के लिए जा रहे थे, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई.
इस बीच पैटरसन ने मजाक में पायलट से कह दिया कि अब वो विमान में ही शादी रचाने जा रहा है. बस फिर क्या था, पायलट ने भी हां कह दिया और विमान के क्रू मेंबर्स ने पैटरसन और साल्डा के विवाह की तैयारियां शुरू कर दीं। बीते शुक्रवार को हवा में उड़ते विमान के अंदर पैटरसन और साल्डा ने शादी रचाई। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।
Southwest Airlines ने विमान के अंदर हुई इस अनोखी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में विमान के अंदर दुल्हन को बुके लिए हुए देखा जा सकता है. सहयात्री और विमान के कर्मचारी कपल को चीयर कर रहे हैं। एक फोटोग्राफर तस्वीरें खींच रहा है। एक कॉपी में यात्रियों ने वेडिंग गेस्ट के रूप में हस्ताक्षर भी किए।

