अब ये क्या? चार-चार बबीता जी ने अंग्रेजी बीट पर डांस कर मचाया धमाल, देखें Video
मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चशमा की बबीता जी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। समय-समय पर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती है। इसी बीच मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।


इस वीडियो में वो अंग्रेजी गाने की धुन पर डांस करती दिख रही हैं और उनका स्टाइल कमाल का है। स्टाइलिश आउटफिट पहन डांस करतीं मुनमुन ने इस गाने में फिल्टर का इस्तेमाल किया है। उनकी ये वीडियो हर किसी को पसंद आई है। कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की।
View this post on Instagram
आपको बता दें की ‘तारक मेहता का उल्टा चशमा’ पिछले 13 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है। इस शो के हर किरदार ने फैंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

