July 21, 2026

BREAKING: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मध्यप्रदेश की 3 और छत्तीसगढ़ की 2 सीटों पर इस दिन होगा चुनाव

IMG-20220309-WA0005

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 10 जून को 15 राज्यों की 57 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे। इसमें मध्यप्रदेश की तीन और छत्तीसगढ़ की 2 सीटें शामिल हैं। वहीं 10 जून को ही नतीजे आ जाएंगे।


मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। दो बीजेपी के संपतिय उइके और एमजे अकबर और कांग्रेस के विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में छाया वर्मा और रामविचार नेताम का कार्यकाल हो रहा पूरा हो रहा है।

सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद ये सीटें रिक्त हो गई हैं। इससे पहले 31 मार्च को छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें असम की 2 सीट, हिमाचल प्रदेश , केरल 3, नागालैंड 1, त्रिपुरा 1 और पंजाब की 5 सीटों पर चुनाव हुए थे।

राज्यसभा चुनाव 2022
24 मई को जारी होगी अधिसूचना।
30 मई को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन।
1 जून को होगी नामांकन की स्क्रूटनी।
3 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख।
10 जून को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा।
10 जून को शाम 5:00 बजे के बाद मतों की गणना होगी।

बता दें कि राज्यसभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिसमे 238 सदस्यों के लिए चुनाव का प्रावधान है जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति नॉमिनेट करते हैं, हर दो साल में से एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल खत्म भी होता है, जिसके बाद उनकी सीटों के लिए चुनाव होता है, इसका मतलब है कि प्रत्येक दो साल पर राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य बदलते हैं न कि यह सदन भंग होता है। यानी राज्यसभा हमेशा बनी रहती है।

चुनाव प्रक्रिया
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अलग है क्योंकि उसके सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी वोट करते हैं लेकिन राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी वोट नहीं कर सकता है, इसके लिए जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधि यानी विधायक ही इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं।


You may have missed