रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: बिना टिकट भी कर सकते हैं ट्रेन में सफर, जानिए रेलवे का ये खास नियम
नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की लिए जरूरी खबर है। अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्लना बना रहे हैं और आपके पास टिकट नहीं है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपके पास टिकट न होने पर भी आप ट्रेन में सफर कर सकते हैं।


कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है जब आपको अचानक यात्रा करना पड़ जाता है तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप बिना रिजर्वेशन भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। पहले ऐसे विषम परिस्थितियों के लिए केवल तत्काल टिकट का ऑप्शन था, जो मिलना आसान नहीं होता। लेकिन आज आपको बता रहे हैं रेलवे के खास नियम के बारे में जिसके तहत आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं।
अगर आपके पास टिकट नहीं तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी ट्रेन में चढ़ सकते हैं। सके बाद आप टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं। यह नियम इंडियन रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए बनाया है। लेकिन इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा। फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा।
बता दें ट्रेन में सीट न होने से आपको रिजर्व सीट मिलने में परेशानी हो सकती है, लेकिन टिकट चेकर आपको यात्रा करने से रोक नहीं सकता है। अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं होगा तो आपको 250 रुपये पेनाल्टी चार्ज भी देने पड़ेंगे। यात्री को टिकट के कुल किराए के साथ में 250 रुपये पेनाल्टी चार्ज देकर टिकट बनवाना होगा। प्लेटफॉर्म टिकट रखने के बाद यात्री ट्रेन में चढ़ने के योग्य हो जाता है। बता दें यात्री को उसी स्टेशन से किराया देना होगा, जहां से प्लेटफॉर्म टिकट लिया है।
इसके अलावा अगर आपकी ट्रेन किन्ही कारणों से छूट गई है तो टिकट चेकर अगले 2 स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को भी अलॉट नहीं कर सकता है, लेकिन अगर आप 2 स्टेशन तक नहीं पहुंचते हैं तो आपकी सीट टीटीई किसी को भी अलॉट कर सकता है और आप इस बात के लिए कोई एक्शन नहीं ले सकते हैं।

