June 4, 2026

राजधानी के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी किया बयान

pani 1

दिल्ली: भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। दरअसल कल राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। दिल्ली जल बोर्ड ने बयान में कहा, “वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. 17 मई की सुबह से और तालाब का स्तर सामान्य होने तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.”


इन इलाकों में प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सिविल लाइन, हिंदू राव हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजिंदर नगर, पटेल नगर, प्रम नगर, इंदरपुरी, कालकाजी, रामलीला मैदान, सुभाष पार्क, मॉडल टॉउन, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बूरारी इलाकों में कल पानी की समस्या रहेगी।


You may have missed