October 27, 2026

CG NEWS: तालाब में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत

dubb

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका में आज दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई नहाने गए थे इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आगे की जांच में जुट गई है।


ग्राम महका निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र श्याम शर्मा 12 वर्ष और सागर शर्मा 10 वर्ष दोनों नहाने के लिए घर के पास वाले तालाब में गये हुए थे। यहां पर नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इस घटना की जानकारी जब मृतक बच्चों के परिजनों को मिली तो दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।


You may have missed