April 18, 2026

दो बहनों ने घर से भागकर आपस में रचाई शादी, फिर दोनों ने मिलकर किया ये काम

lesbian girl

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां दो बहने घर से फरार हो गई और आपस में ही शादी करके पति-पत्नी बन गए। युवतियों के परिजनों ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो पता चला कि दोनों बेटियों समलैंगिक (Lesbian Girl ) हैं। उन्होंने मंदिर में शादी कर ली और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने दोनों बहनों सुरक्षा देने के साथ ही परिजनों से मिलावाया। परिजनों ने दोनों को बहुत समझाया और घर ले जाने की बात कहीं, यहां बेटियां तो नहीं समझी। उल्टा परिवार में विवाद हो गया।


दरअसल, मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर का है। यहां की रहने वाली युवती 20 अप्रैल को गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं लगने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसबीच परिजनों को पता चला कि जिस दिन से उनकी बेटी गायब है। उसी दिन से उनके दिल्ली स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाले लड़की के मामा की बेटी यानि उसकी ममेरी बहन भी गायब है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई है।

दोनों बहनों ने शादी कर मांगी पुलिस सुरक्षा
पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर रही थी। इसबीच दोनों बहनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी की और एक साथ पति पत्नी बनकर रहने लगे। करीब तीन हफ्ते से भी ज्यादा समय के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को ट्रेस कर लिया। दनकौर पुलिस बहनों से पति पत्नी बन चुकी दोनों लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। यहां उन्होंने अधिकारियों के सामने बताया कि वह बालिग हैं और एक दूसरे के साथ शादी कर चुकी हैं। अब एक साथ ही रहना चाहती हैं। साथ ही परिजनों से खुद को डर बताते हुए दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की। पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों ही बहनों को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया। यहां दोनों लड़कियों के माता पिता और परिवार के लोग घर चलने के लिए समझाते रहें, लेकिन घंटों विनती करने के बाद वह अपनी बात पर अटल रहीं।

परिजनों में हो गया झगड़ा
वहीं दोनों युवतियों ने परिजनों को कहा कि वह एक दूसरे पति पत्नी मान चुकी हैं। अब वह एक साथ रहेंगी चाहे कुछ भी हो जाये। उधर रिश्ते की दोनों बहनों के इस प्रेम-प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन एक दूसरे से भिड़ गये। काफी देर तक बहस और झगड़ा होने के बाद भी लड़कियां नहीं मानी। वहीं लड़कियों से पुलिस ने अपने घर और रिश्तेदारों से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजने की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों को उनके घर के लिए रवाना कर दोनों समलैंगिक युवतियों को उनके मर्जी के स्थान पर भेज दिया।


You may have missed