LIC Shares: निवेशकों को झटका, इतने फीसदी टूटे LIC के शेयर
मुंबई: LIC के निवेशकों को पहले ही दिन एक बड़ा झटका लगा है। एलआईसी के शेयर बीएसई पर 81.80 रुपये डिस्काउंट यानी 8.62 फीसदी टूटकर 867.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जबकि, एनएसई पर शेयर 8.11 फीसदी की गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आपको बता दें की देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम के शेयर (LIC Share) की स्टॉक मार्केट में एंट्री हो गई है। देश का सबसे बड़ा आईपीओ BSE और NSE पर 8 से 9 फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इससे पहले जानकारों ने भी एलआईसी के शेयर के डिस्काउंट के साथ लिस्ट होने की उम्मीद जताई थी।


इससे पहले एलआईसी के शेयर प्री मार्केट में 12 फीसदी तक टूट गए थे। बीएसई पर बीमा कंपनी के शेयर 12.54 फीसदी के नुकसान के साथ 830 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, जैसे-जैसे लिस्टिंग का समय नजदीक आता गया इनमें सुधार आता गया। सुबह 9.30 बजे तक शेयर में गिरावट कम होकर 6.69 फीसदी रह गई और इसका भाव 885.55 रुपये पर पहुंच गया था। इस मौके पर निवेश और सार्वजनिक संपत्तिप्रबंधन विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे ने कहा कि ‘एलआईसी आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग एक महत्वपूर्ण क्षण है। एलआईसी का आईपीओ पीएम के विजन के अनुरूप है।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत सबसे महत्वपूर्ण उभरते बाजारों में से एक है और यह इस दशक में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।’

