McDonalds की कोल्ड ड्रिंक में निकली छिपकली, नगर निगम ने मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट को किया सील
गुजरात के अहमदाबाद में मैकडॉनल्ड्स की कोल्ड ड्रिंक में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट को सील कर दिया है।


अहमदाबाद की साइंस सिटी रोड पर स्थित मैक्डॉनल्ड्स में कस्टमर की कोल्ड ड्रिंक में छिपकली पाई गई। ये घटना पिछले शनिवार (21 मई) की है, जब दो दोस्त भार्गव जोशी और मेहुल हिंगु ने उन्होंने दो आलू टिक्की के साथ दो कोक का ऑर्डर दिया।
भार्गव जोशी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने कोक में लगे स्ट्रॉ को हिलाया, अंदर से एक मरी हुई छिपकली ऊपर आ गई। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आउटलेट की तरफ से दी गई कोल्ड ड्रिंक में छिपकली साफ दिखाई दे रही है।
@normmacdonald @rory_macdonald @Amy__Macdonald @MacDoesIt @LizMacDonaldFOX @HelenJMacdonald @HelenJMacdonald @frankiemacd @Euan_MacDonald @tv9gujarati @sandeshnews @anjanaomkashyap @htTweets @TimesNow @timesofindia @timesofindia pic.twitter.com/Zb54cPp5bD
— Bhargav joshi (@Bhargav21001250) May 23, 2022
इस घटना के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। कोल्ड ड्रिंक पी रहे कस्टमर ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में इसकी शिकायत की। सूचना मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी वहां आए। नगर निगम के हेल्थ एंड फूड विभाग ने कोल्ड ड्रिंक्स के सैंपल्स लिया और उसे पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री में चेकिंग के लिए भेज दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।
भार्गव ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई उस समय मैनेजर मौजूद नहीं था। घटना के कुछ घंटे के बाद वहां एरिया मैनेजर आया। भार्गव ने जब मैनेजर को इस बारे जानकारी दी तो वह हंसने लगा। मैनेजर ने हंसते हुए कहा कि ऐसा तो अक्सर होता ही रहता है। भार्गव ने आरोप लगाया कि वो और उनके दोस्त रेस्टोरेंट में करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक बैठे रहे, ताकि उनकी बात सुनी जाए, लेकिन मैनेजर ने उनसे ये कहा कि वो सिर्फ उनका पैसा रिफंड कर सकते हैं।

