आंगनबाड़ी सहायिका ने खुद का अश्लील वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, इस हरकत से भारी आक्रोश
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम भैंसमुंडी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आंगनबाड़ी के सहायिका ने खुद का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो पूरे गांव के वाट्सएप ग्रुपों में तेजी से फैल गया।


ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि भैंसमुंडी की सहायिका ने मनमाने ढंग से गलत वीडियो का बेशर्मी से वायरल कर अभद्रता और लापरवाही बरती है। सहायिका की इस हरकत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
हो रही गांव की बदनामी
सभी ने एक होकर गांव में बैठक कर आंगनबाड़ी सहायिका को हटाने की मांग करने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कृत्य से गांव में गलत संदेश जा रहा है और गांव की बदनामी हो रही है।
ग्रामीण महिलाओं ने 23 मई को बड़ी संख्या में पिकअप में सवार होकर भानुप्रतापपुर पहुंचकर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं एसडीएम कार्यलय में आवेदन दिया और आंगनबाड़ी सहायिका को पद से हटाने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

