April 19, 2026

CG में डबल मर्डर: 3 दोस्तों ने मिलकर की अपने ही 2 दोस्त की चाकू घोपकर हत्या

IMG_20220527_194525

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा पुलिस थाना क्षेत्र से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। चोरी की बाइक बेचने के बाद रुपये बंटवारा को लेकर तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दो दोस्तों की गला दबाकर और चाकू घोपकर हत्या कर दी। आरोपियों ने एक का लाश घटना स्थल पर छोड़ दी और दूसरे की लाश घटना स्थल से 80 किलोमीटर दूर लाकर महानदी किनारे रेत में दफनाया दिया था। हालांकि पुलिस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


सिहावा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चारामा निवासी युगल किशोर देवांगन और अरूण यादव ने पिछले दिनों बाइक की चोरी की। चोरी के बाइक को बेचने के लिए अपने दोस्त बाजारपारा चारामा निवासी ईमामुद्दीन खान, नूतन ध्रुव और दयाशंकर तिवारी को दिया। तीनों ने बाइक को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए, जबकि युगलकिशोर और अरूण यादव को पैसे नहीं दिए। ऐसे में तीनों युवकों से युगल किशोर और अरूण यादव ने पैसे मांगे, पैसे नहीं देने पर पुलिस को जानकारी देकर फंसाने की धमकी दी। लगातार रुपये मांगने से तंग आकर आरोपियों ने ईमामुद्दीन धान, नूतन ध्रुव और दयाशंकर तिवारी ने दोनों की हत्या करने प्लानिंग की।

वहीं आरोपियों ने पैसे देने के बहाने दोनों को बुलाकर नगरी ब्लॉक के सोनामगर क्षेत्र गए। जहां युगल किशोर और अरुण यादव को जमकर शराब पिलाई। नशे में मदहोश होने के बाद तीनों आरोपी ने युगलकिेशार और अरूण यादव की गला दबाकर और चाकू से घोपकर हत्या कर दी। अरूण यादव के शव को घसीटते हुए पुल के नीचे फेंक दिया, जबकि युगलकिशोर के शव को 2 आरोपियों ने बाइक में रखकर 80 किलोमीटर दूर ग्राम अमेठी के महानदी किनारे दफनाकर चले गए। लाश मिलने के बाद पुलिस हत्या की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही के रूप में तीनों आरोपियों को चारामा क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस ने तीनों से हत्या के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की। हालांकि तीनों ने पहले गोलमोल जवाब दिया, लेकिन बाद में टूटकर घटना का राज तीनों ने पुलिस को बता दिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अरूण यादव के साथ-साथ युगलकिशोर देवांगन की भी हत्या कर उन्हें ग्राम अमेठी में महानदी किनारे दफनाया है, इससे पुलिस भी दंग रह गए।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ग्राम अमेठी ले आए, जहां नायब तहसीलदार कुणाल सरवैय्या, नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह, डीएसपी रागिनी ठाकुर व मृतक युगल किशोर के बड़े भाई देवेन्द्र कुमार देवांगन की मौजूदगी में महानदी को खोदकर युवक के लाश निकाली गई। तीनों ने मिलकर की भाई की हत्या महानदी से शव मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई देवेन्द्र ने अपने भाई के हाथ पर चूड़ा, सिर के बाल व शरीर की लंबाई को देकर शिनाख्ती की। देवेन्द्र ने बताया कि उनके भाई की हत्या तीनों ने मिलकर की है वह काम नहीं करता था। कुछ समय से इन लोगों के साथ मिलकर चोरी में संलिप्त था।


You may have missed