July 21, 2026

बड़ी खबर: मंकीपॉक्स को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों के लिए जारी की गाइडलाइन

monkeyp

नई दिल्ली: देश में लोगों को कोरोना से राहत नहीं मिली थी लेकिन इसी बीच एक और वायरस मंकीपॉक्स ने दस्तक देकर हड़कंप मचा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंकीपॉक्स रोग के प्रबंधन पर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम नेटवर्क के माध्यम से नैदानिक नमूने एनआईवी पुणे शीर्ष प्रयोगशाला को भेजे जाएंगे।


आज की तारीख में भारत में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, संक्रामक अवधि के दौरान किसी रोगी या उनकी दूषित सामग्री के साथ अंतिम संपर्क से 21 दिनों की अवधि के लिए संकेतों / लक्षणों की शुरुआत के लिए संपर्कों की कम से कम दैनिक निगरानी की जानी चाहिए।


You may have missed