Job Alert: SBI में निकली बंपर वैकेंसी, जल्दी करें आज है आवेदन की आखिरी तारीख
नई दिल्ली: बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल और सपोर्ट ऑफिसर एनीटाइम चैनल्स के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब आवेदन करने का आज अंतिम तारीख है जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं किए हैं वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 जून 2022 है।


आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए कुल 641 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 18 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07 जून 2022
कुल पदों पर वैकेंसी
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – 503
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – 130
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (SO-AC) – 8
सैलरी डिटेल्स
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – 36,000 रुपये प्रतिमाह
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – 41,000 रुपये प्रतिमाह
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) – 41,000 रुपये प्रतिमाह
आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 वर्ष से 63 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन प्रक्रिया इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

