April 18, 2026

सरकारी नौकरी 2022: क्‍लर्क, पीओ और एसओ भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्‍लाई

stude1

बैंकिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा मौका है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन, रीजनल रूरल बैंक (IBPS RRB) ने क्‍लर्क, पीओ और एसओ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। योग्‍य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।


इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से रीजनल रूरल बैंकों में 8081 रिक्त पदों को भरा जाएगा. प्रत्‍येक भर्ती के लिए अलग भर्ती मानदंड हैं। उम्‍मीदवार जिस भर्ती के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं, उसके लिए मांगी गई जानकारियां चेक करें उसके बाद ही आवेदन दर्ज करें। उम्‍मीदवार जरूरी डेट्स यहां चेक कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में 43 बैंक भाग लेंगे. सभी बैंकों में प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग रिक्तियां हैं और उनके लिए भर्ती IBPS द्वारा आयोजित की जा रही है। उम्‍मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। ऑफिसर स्केल I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए SC/ST/PWBD कैटेगरी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 175/- रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी को 850 रुपये का शुल्‍क जमा करना होगा।

रजिस्‍ट्रेशन शुरू होने की डेट- 07 जुलाई 2022
आवेदन करने की लास्‍ट डेट- 27 जुलाई 2022
प्री एग्‍जाम ट्रेनिंग- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022
ऑनलाइन एग्‍जाम की डेट- अगस्‍त 2022


You may have missed