April 18, 2026

PUBG खेलने से मना करने पर बेटे ने मां को मारी 6 गोलियां, 3 दिन शव के साथ रहा फिर…

goli maa

लखनऊ: मोबाईल गेम की लत आज कल के युवाओं में किस कदर प्रभाव डाल रहा है इसका एक उदाहरण लखनऊ में देखने को मिला। यहां PUBG ना खेलने देने से नाराज 16 साल के बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मां के शव के साथ तीन दिन घर में रहा। 10 साल की बहन को भी धमकाकर घर से बाहर जाने से रोके रखा। शव सड़ने से बदबू फैली तो सेना में अधिकारी पिता को खुद फोन करके बताया कि मां की हत्या कर दी है। पिता की जानकारी पर मंगलवार रात पुलिस ने शव को घर से बाहर निकाला।


इसे भी पढ़े: सरकारी नौकरी 2022: क्‍लर्क, पीओ और एसओ भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्‍लाई

बेटे ने पिता को वीडियो कॉल करके दिखाया माँ का शव
मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले नवीन कुमार सिंह सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर हैं। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है। लखनऊ के पीजीआई इलाके में यमुनापुरम कॉलोनी में उनका मकान है। यहां उनकी पत्नी साधना (40 साल) अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थीं। बेटे ने मंगलवार रात अपने पिता नवीन को वीडियो कॉल करके बताया कि उसने मां की हत्या कर दी है। उसने पिता को शव भी दिखाया। नवीन ने एक रिश्तेदार को फोन करके तत्काल अपने घर भेजा। पुलिस पहुंची तो घर के अंदर के हालात देखकर दंग रह गई।

इसे भी पढ़े: Good News: सिगरेट छोड़ने पर मिल रहा 40 हजार का नकद इनाम, समझें क्या है पूरी स्कीम

पुलिस का दावा- मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो मार डाला
ADCP काशिम आब्दी के मुताबिक, बेटा मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था, लेकिन साधना उसे गेम खेलने से रोकती थीं। शनिवार की रात भी उन्होंने बेटे को गेम खेलने से मना किया। बेटा इससे नाराज हो गया। रात करीब 2 बजे जब साधना गहरी नींद में थीं, उसने अलमारी से पिता की पिस्टल निकाली और मां की हत्या कर दी। इसके बाद बहन को डरा-धमकाकर उसी कमरे में बंद कर दिया।

इसे भी पढ़े: प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों में किया गया बड़ा बदलाव, जानिए नहीं तो निरस्त हो जाएगा आवंटन

भाई के खौफ से मां की लाश के साथ सोती रही मासूम
पुलिस ने मंगलवार देर रात बाहर का गेट खोला तो घर के अंदर से असहनीय बदबू आ रही थी। पुलिस वाले नाक पर रुमाल रखकर किसी तरह भीतर दाखिल हुए तो बेड पर साधना की सड़ी हुई लाश पड़ी थी। शव इतना सड़ चुका था कि चेहरा पहचान पाना मुश्किल था। उसी कमरे में सिसकियां लेती साधना की 10 साल की बेटी भी थी। पुलिस का दावा है कि बेटे ने बहन के सामने मां को गोली मारी। इससे वो इतनी दहशत में आ गई कि भाई के कहने पर मां की लाश के साथ ही सोती रही।

इसे भी पढ़े: अब सपनों का आशियाना बनाना होगा और भी आसान: फिर गिरे सीमेंट और सरिया के दाम, फटाफट जानिए ताजा रेट..

लाश के बगल में पड़ी थी पिस्टल, पूरी मैगजीन खाली थी
पुलिस को साधना के शव के पास नवीन की लाइसेंसी पिस्टल मिली। पिस्टल की मैगजीन पूरी खाली थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बेटे ने मैगजीन की 6 गोलियां मां के ऊपर दाग दीं। हालांकि, लाश सड़ जाने की वजह से शरीर पर गन शॉट दिखाई नहीं दे रहे थे। पुलिस ने बेटे से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने कितनी गोलियां दागीं बता नहीं पाया। इसके लिए पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़े: हॉस्टल में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षक और शिक्षिका

पुलिस को पहले गुमराह किया
पुलिस ने बताया कि बेटे से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उसने पहले गुमराह करना शुरू किया। बताया कि बिजली मिस्त्री घर आया था। उसी ने मां की हत्या कर दी है, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद पूरी कहानी सामने आ गई। बेटे ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

इसे भी पढ़े: क्या नोटों से हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने दिया ये बड़ा बयान

बर्थ-डे वाली रात मां-बेटे की लड़ाई हुई
दूसरी ओर पुलिस का यह भी कहना है कि साधना किसी बात से नाराज होकर बेटे को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। अक्टूबर में बेटे का जन्मदिन था। बर्थडे की उसी रात बेटे ने मां की कोई ऐसी शिकायत पापा से की, जिसे लेकर दोनों में बहुत विवाद हुआ। इसके बाद से साधना लगातार बेटे को प्रताड़ित कर रही थी। घटना से दो दिन पहले 10 हजार रुपए चुराने का आरोप लगाकर बेटे की बेतहाशा पिटाई की थी। तभी उसने मां की हत्या करने की सोच ली थी।

इसे भी पढ़े: कोरोना, मंकीपॉक्स, टोमैटो फ्लू के बीच देश में अब नोरोवायरस की एंट्री, जानिए इसके लक्षण और बचाव

पुलिस का कहना है कि बेटे को मां की किसी आदत से बेहद नफरत थी। इसकी उसने पापा से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके मां की हरकत में बदलाव नहीं आया। इसी हरकत से तंग आकर एक साल पहले वो घर छोड़कर भाग गया था। वह हरकत क्या थी, इस पर पुलिस ने हालांकि कोई बात नहीं बताई है। फिलहाल पुलिस ने बेटे को अपने संरक्षण में लेकर 10 साल की बेटी को नवीन के भाई के सुपुर्द कर दिया है।


You may have missed