July 21, 2026

लेडी गैंग का आतंक: पिज्जा गर्ल पर जमकर बरसाए लात-घूंसे, देखें Video

Indore Pizza Girl viral video

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल यहां लेडी गैंग ने एक पिज्जा डिलीवरी गर्ल की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इसे भी पढ़े: कबीर दास जयंती 2022: जीवन में सही राह पाने के लिए पढ़े कबीर जयंती के अवसर पर कबीर दास के ये दोहे

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लड़कियां एक युवती से मारपीट रही है, वहीं एक लड़की के हाथ में डंडा भी है, जिससे वो युवती को पीट रही है। वहीं पीड़ित युवती मदद के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

इसे भी पढ़े: PM मोदी का बड़ा फैसला: मिशन मोड के तहत सरकारी नौकरी में निकलेगी छप्पर फाड़ के भर्तियां

पीड़िता की पहचान नंदनी यादव के रूप में हुई है। नंदनी यादव इंदौर के ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहती हैं। नंदनी डोमिनोज पिज्जा में डिलिवरी गर्ल के रूप में काम करती है।

इस वीडियो में एक चौंकाने वाली बात है कि वहां मौजूद लोग नंदनी को बचाने का प्रयास भी नहीं कर रहे हैं। पीड़िता चीख-चिल्ला और रो रही है लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है। कुछ लोग भी आसपास जमा हैं लेकिन वो उसकी मदद नहीं करती हैं। युवती के बाल खींचे जाते हैं और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया जाता है। पीड़ित लड़की को लात, थप्पड़ और घूसे से भी पीटा जाता है। सब लोग खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं।

इसे भी पढ़े: रिश्ता नाजायज, हक जायज: लिव-इन रिलेशन से जन्मे बच्चे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

वहीं इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चारों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिन 4 लड़कियों ने उसकी पिटाई की है उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो एक स्थानीय गैंग की सदस्य हैं।


You may have missed