April 19, 2026

गहने खरीदने का सही मौका! सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today

नई दिल्ली: अगर आप भी गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो यही सही मौका है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। सोने-चांदी के रेट्स आज कम हो गए हैं। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 50725 रुपये में मिल रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 60164 रुपये की हो गई है।


मालूम हो कि सोने-चांदी के रेट्स दिन में दो बार जारी किए जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को। ibjarates.com के अनुसार, 995 प्योरिटी वाला सोना आज 50522 रुपये का बिक रहा है। 916 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत कम होकर 46464 रुपये हो गई है। 750 प्योरिटी वाला सोना आज 38044 रुपये का हो गया है, इसके अलावा 585 प्योरिटी वाला सोना आज 29674 रुपये में मिल रहा है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट आज कम होकर 60164 रुपये पहुंच गए हैं।

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
सोने-चांदी के दाम में आज कमी आई है। 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 710 रुपये, 995 प्योरिटी वाला सोना 707 रुपये, 916 प्योरिटी वाला सोना 650 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम 532 रुपये और 585 प्योरिटी वाले सोने के दाम 415 रुपये कम हो गए हैं। वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की बात करें तो आज इसके दाम 748 रुपये कम हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में सोने का भाव
छत्तीसगढ़ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 5,080 रुपए प्रति ग्राम है।

छत्तीसगढ़ में चांदी का भाव
छत्तीसगढ़ में आज चांदी का भाव 66.00 रुपए प्रति ग्राम है।


You may have missed