October 23, 2026

600 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 10वीं से स्नातक पास अभ्यर्थी करें आवेदन

ples

सूरजपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर के द्वारा 29 जून 2022 को कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। युक्त शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड सिंगरौली मध्य प्रदेश के द्वारा 600 रिक्त पदो हेतु भर्ती किया जाना है।


रिक्त पदों में सिक्योरिटी गार्ड के 500 रिक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु 21 से 35 वर्ष, पुरुष होना चाहिए जिसकी 1 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी वेतनमान 10 से 13 हजार रुपए तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 रिक्त पदों हेतु 12वीं, स्नातक पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, पुरुष होना चाहिए जिसकी 2 माह की ट्रेनिंग मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में होनी हैं जिसका वेतनमान 14 से 16 हजार रुपये होगा।

इच्छुक ऐसे आवेदक जो उपरोक्त योग्यता रखते हैं वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंक सूची, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो के साथ उक्त दिनांक को शिविर में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते है।


You may have missed