June 6, 2026

23 जून का राशिफलः दिन को शानदार बनाने के लिए कर लें ये उपाय

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अपने दोस्तों या परिवार से दूर जा सकते हैं। किसी नये काम या नये परिचय से व्यय संभव है। अनिद्रा तथा थकान रह सकती है। सूर्य से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।


वृषभः वृषभ राशि वालों पर आज आलस्य हावी होगा, जिसके कारण काम प्रभावित हो सकता है। किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति भावुक हो सकते हैं। सर्दी या कफ के कारण भी मन विचलित होने से काम से विचलन संभव है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मिथुनः किसी नये काम की शुरूआत या काम पूरा हो सकता है। आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु कोई उपाय करेंगे। नये प्रकार के काम की शुरूआत में कोई विशिष्ठ जन या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वच्छता का ध्यान रखें एवं लीवर का चेकअप करा लें। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कर्कः आज पुराने रिश्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुराने शिक्षक से मुलाकात बेहद प्रसन्नतादायी एवं संतुष्टि दायक होगा। मन भावुक तथा साहित्य संबंधी कोई उपहार देने या लेने की संभावना है। गुरू से संबंधित उपाय करने से कल्याण होगा। आज ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

सिंहः आज जीवनसाथी के लिए कोई वस्तु क्रय कर सकते हैं। दिन उत्तम रहेगा। हल्के शारीरिक कष्ट जैसे बदन दर्द या स्लीपडिस्क से कष्ट संभव है। आज कष्ट से बचने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।

कन्याः कन्या राशि के जातकों को समाज के किसी काम में उपलब्धि होने से यश की प्राप्ति होगी। अध्ययन या प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने की सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी मानसिक कष्ट का कारण हो सकती है। कष्टों से राहत, लाभ तथा उत्साह को बनाए रखने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

तुलाः कार्य स्थल में किसी काम को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको आज लोगों से तालमेल बैठाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। रूद्राभिषेक करें।

वृश्चिकः नौकरी या व्यवसायिक उन्नति के लिए किसी सेमिनार में शामिल होने के लिए छोटा प्रवास संभव है। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। पुराना अल्सर या पथरी जैसी बीमारी से कष्ट की संभावना है। शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

धनुः आज बहुत दिनों के बाद संतान के घर आने पर सभी प्रसन्न होंगे। आज का दिन अपनों के साथ बितेगा। उत्साह एवं सुख में वृद्धि होगी। मंगल के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

मकरः आज काम के प्रति मन एकाग्र होगा। धार्मिक तथा रोज के काम में अच्छा मनोबल रहेगा। गले या कान का रोग तथा आर्थिक स्थिति कष्ट दे सकती है। बृहस्पति की प्रसन्नता के लिए ऊँ गु गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों को आज वाहन से संबंधित मरम्मत का कार्य कराना पड़ सकता है। आज आकस्मिक खर्च का दिन होगा। रक्त विकार या स्कीन संबंधी कष्ट की निवृत्ति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मीनः आज आप कार्य एवं वित्तीय तालमेल के लिए पार्टनरशिप में समय दे सकते हैं। आवश्यक मीटिंग या बैठक में विवाद हो सकता है, जिससे आपका ब्लडप्रेशर हाई हो सकता है। शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।


You may have missed