छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग से दुखद खबर: जाने माने कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन
रायपुर: छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग छालीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर और एक्टर निशांत उपाध्याय का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर को सुनते ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गम का माहौल है। खबर है कि बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं बीती रात उन्होंने 2:30 बजे अंतिम सांस ली।


उनका यूं चले जाना छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका
निशांत उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में छोटे से लेकर बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लगभग सभी निर्देशक एवं निर्माताओं के साथ काम कर छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को बुलंदी तक पहुंचाया। छत्तीसगढ़ के फिल्म निर्देशक निर्माता समेत बड़े बड़े सुपरस्टार कलाकारों व उनके फैन्स ने अपने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
आपको बता दें कि निशांत उपाध्याय फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव थे। निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में की थी। वह पिछले 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ मूवी और वीडियो एल्बम में काम कर रहे हैं।
निशांत उपाध्याय इन छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफर और अभिनय के रूप में काम किया-
झन भूलो माँ बाप ला
राजा भैया एक आवारा
रंगोबती
हंस झान पगली प्रशंसक जबेमहू कुंवारा ताहु कुंवारी
रंग रसिया
भंवर
माया
तुरा रिक्शावाला
तोरे माया के खतीरो
महू दीवाना ताहू दीवानी
बैरी साजन
हीरो नंबर 1
दिल परदेशी होगे रे

