June 3, 2026

Happy Birthday Shaktiman: बच्चों का चहेते शक्तिमान और महाभारत के भीष्म का जन्मदिन आज

shaktiman

मुंबई: बच्चों का चहेता शक्तिमान यानि मुकेश खन्ना आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में शक्तिमान बच्चों का प्यारा धारावाहिक था। सुपरहीरो पर आधारित इस शो का प्रसारण केवल रविवार को होता था, इसके लिए बच्चों में बहुत क्रेज होता था। शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इसी शो के आधार पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। सिर्फ शक्तिमान ही नहीं इस अभिनेता ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भी भीष्म पितामह के किरदार में जान फूंक दी थी।


जब शक्तिमान का था क्रेज
90 के दशक की पीढ़ी शक्तिमान को देखते हुए बड़ी हुई है। उनका हर किरदार अपने आप में खास था। एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम सभी पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं। फिर चाहे वो भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान हो या फिर आर्यमान। हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी। बच्चों के बीच जैसा क्रेज मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार को लेकर देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं दिखा।


You may have missed