CG NEWS: फोन पर बात कर रहे शिक्षक पर आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा कि शिक्षक अपने गांव डौंडी विकासखंड बालोद के खेत में लगे गन्ने के फसलों को हाथियों द्वारा बीती रात्रि नुकसान पहुंचाने के बाद उसे आज देखने गया था। जहां फोन पर बात करने के दौरान अचानक उन पर बिजली गिर गई।


घटना के बाद आनन-फानन में 108 की मद्दत से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टर की टीम ने जांच परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कौशल कोठारिया देवरी क्षेत्र के मिडिल स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे।

