Watch Video: उर्फी जावेद ने अब बदन पर तार लपेटकर बना ली ड्रेस, यूजर्स बोले- ‘स्विच कहां है’
मुंबई: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर ड्रेस पर अजब-गजब एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कभी रस्सी तो कभी गुब्बारों से अपनी ड्रेस बना लेती है। लेकिन इस बार उर्फी ने बिजली के तारों से ही अपनी ड्रेस बना ली है।


उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पहले एक नीले तार के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन अगले ही पल वह उसी तार से बनी ड्रेस में नजर आ रही हैं। वाकई यह कहना तो बनता है कि चीजों के साथ एक्सपेरमेंट करना तो कोई उर्फी से सीखे। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को दीवाना बना दिया है। इस लुक को देख फैंस दंग रह गए हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “हां, ये वायर है और वायर को काटा भी नहीं गया है। मेरे मुताबिक ये बॉम्ब लग रहा है और मुझे लगता है कि मैं डिफ्रेंट कलर्स में भी ट्राई करूंगी। मेरे लिए फैशन एक्सपेरिमेंट करना और कुछ नया क्रिएट करना है।”
View this post on Instagram
वैसे तो इस वीडियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है लेकिन कुछ यूजर्स उनकी वियर्ड आउटफिट को पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बेचारी के पास कपड़े भी नहीं बचे।” एक अन्य ने लिखा, “कृपया मेरे कपड़े टांगने के लिए कुछ रस्सी दें।” एक और यूजर ने कहा, “उर्फी जी जरा 5 मीटर तार देना।” वहीं एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ”स्विच चालू कर रे।” उर्फी का हर पोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है। इनमें से ज्यादातर पोस्ट उर्फी के अजीबोगरीब ड्रेस में फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं। दरअसल, उर्फी अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह कभी जूट के थैलों से कपड़े बनाती है, कभी कांच से कपड़े बनाती है और कभी वह सिर्फ फोटो से कपड़े बनाती है।

