फिल्म ‘काली’ के मोशन पोस्टर को लेकर मचा बवाल: मां काली के हाथ में दिखाया सिगरेट और LGBT का झंडा
मुंबई: फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के मोशन पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है जिसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। जिससे लेकर विवाद हो रहा है।


सोशल मीडिया पर इस मोशन पोस्टर को देख लोगों का जमकर गुस्सा फूटा और यूजर्स ने फिल्मेकर लीना को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि इस पोस्टर 2 जुलाई को रिलीज किया गया था।
Will the Supreme Court which blamed #NupurSharma for the killing of #kanahiyalal now take up this case of a filmmaker who has abused #HinduGoddess (Maa Kaali) and put her behind bars.
Will the begums of #UrbanNaxal gang & #Lutyensmedia condemn this. #ArrestLeenaManimekalai . pic.twitter.com/yo7r2otD8y— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 4, 2022
वहीं फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट को उसके हालिया टिप्पणी की याद दिलाते हुए ट्वीट किया है। अशोक पंडित ने लिखा – क्या सुप्रीम कोर्ट जिसने कन्हैयालाल की हत्या के लिए नुपुर शर्मा को दोषी ठहराया था, अब एक फिल्म निर्माता के इस मामले को उठाएगा जिसने हिंदू देवी को गाली दी है। क्या उसे सलाखों के पीछे डालेगा। क्या अर्बन नक्सल गैंग इसकी निंदा करेगा।

