तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट: घटकर इतने हो गए सरसों, सोयाबीन के दाम
नई दिल्ली: आमजन के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। दरअसल खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली तेल तिलहन बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों के दाम में कमी देखने को मिली है।


ग्लोबर मार्केट मे खाद्य तेल संकट के चलते लंबे समय से तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। भारत में खाद्य तेल बड़ी मात्रा विदेशों से आयात की जाती है, इसमें रुस, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं।
बाजार सूत्रों के मुताबिक मलेशिया एक्सचेंज में करीब 8 फीसद की गिरावट आई है, जिसका असर दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में भी देखने को मिला है। यहां सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, सीपीओ, बिनौला और पामोलीन तेल सहित अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
तेल की कीमतों में गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में मूंगफली – 6,735-6,860 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,640-2,830 रुपये प्रति टिन, सरसों पक्की घानी- 2,315-2,395 रुपये प्रति टिन, सरसों कच्ची घानी- 2,355-2,460 रुपये प्रति टिन, सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल, पामोलिन आरबीडी – 12,800 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है।

