October 29, 2026

CG में मर्डर: दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, दारू पार्टी के बाद दिया वारदात को अंजाम

murder1_19491491

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते मृतक के दोस्त ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ थानांतर्गत मुरमुंदा में लहुलुहान हालत में सुनील साहू नामक युवक की शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया है कि मृतक कल अपने एक साथी शंकर निषाद के साथ गांव के बाहर शराब का सेवन कर रहा था। दोनों को एक साथ जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था। हत्या की खबर के फौरन बाद आरोपी शंकर निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी के हवाले से पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर आरोपी शंकर निषाद ने अपने साथी की डंडे से कई वार कर दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि आपसी कहा-सुनी हत्या की वजह बनी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर मुरमुंदा में हुए हत्या के बाद गांव में भय व्याप्त है।


You may have missed