रायपुर में फिर चाकूबाजी: ओवरटेक का विरोध करने पर निकाला चाकू और घुसा दिया पेट में, 2 नाबालिग समेत 3 को पुलिस ने पकड़ा
राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के मठपुरैना रिंग रोड पर चाकू बाजी की एक वारदात हुई है। त्रिभुवन सिंह नाम के युवक अभनपुर से रायपुर लौट रहा था, उसी दौरान रिंग रोड पर इसके पुराने साथी सम्मी ने इसे कट मारते हुए अपनी स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाई। बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया बाइक बेतरतीब ढंग से चलाने की वजह से त्रिभुवन ने इसका विरोध किया बदमाशों ने कुछ दूरी पर त्रिभुवन को रोक लिया।


बाइक पर सवार दो नाबालिग और उनका एक साथी सम्मी, त्रिभुवन से मारपीट करने लगे । इसके बाद अपनी कमर में रखा चाकू निकाला और त्रिभुवन के पेट में घुसा दिया ।बचने की कोशिश की वजह से त्रिभुवन के हाथ पैर में भी चाकू के कट लगे हैं। राहगीरों ने बीच बचाव किया तो वह भाग गए। सम्मी के बारे में त्रिभुवन ने पुलिस को बताया तो इसे और इसके नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया गया है।

