April 17, 2026

16 जुलाई का राशिफलः इन राशि वालों को असंभावित हानि के योग, उपाय के लिए करे ये काम

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशिवाले वाहन या मकान में बदलाव कर सकते हैं। अपनों से धोखा मिल सकता है। उदर विकार से परेशानी होगी। कष्टों के निवारण के लिए आज ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः आज आपको संतानपक्ष से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी से मधुर संबंध पारिवारिक विवाद का कारण होगा। रूका धन वापस मिल सकता है। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट हो सकता है। शनि कृत दोषों की निवृति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मिथुनः बिजनेस से वित्तीय लाभ के योग हैं। किसी को धन उधार देना पड़ सकता है। संतान पक्ष से दुखी होंगे। रक्त विकार संभव है। आज लाभ की स्थिति को बनाये रखने के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।

कर्कः शेयर या लाटरी में अचानक हानि की संभावना है। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद हो सकता है। मामा या ममेरे भाइयों का साथ दिन को बेहतर बना सकता है। छुट्टियों का आनन्द लेंगे। राहु से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

सिंहः नई विद्या पर कार्य की शुरूआत या नये योजना से कार्य करने से लाभ होगा। नये लोगों से व्यवहारिक दूरी बनाये रखना उचित होगा। असंभावित हानि से बचने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

कन्याः किसी नवीन कार्य में सफलता के योग हैं। भागीदारी से लाभ होगा। यकृत रोग से कष्ट हो सकता है। मंगल जनित दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

तुलाः परिवारिक विवाद संभव है। जिम्मेदारी में वृद्धि किंतु लाभ में कमी से तनाव रहेगा। व्यसन से अपयश मिलेगा। राहु कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काली चीजों का दान करें।

वृश्चिकः आज कार्य में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से विशेषकर वाहन एवं मकान संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। सूर्य के उपाय आजमायें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें और सूर्य को अर्घ्य दें। लाल पुष्प, गुड़ और गेहूं का दान करें।

धनुः धनु राशिवालों को आत्मविश्वास से कार्य में लाभ होगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। फूड पाइजनिंग हो सकता है। शनि से उत्पन्न कष्टों की शांति के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। काले वस्त्र का दान करें।

मकरः जायदाद संबंधी कार्य से लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी को स्वास्थगत कष्ट हो सकता है। मंगल के दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

कुंभः व्यवसायिक अपयश की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मातृपक्ष से लाभ मिलेगा। चंद्रमा के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।

मीनः परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक हानि या चोरी हो सकती है। दोस्तों तथा परिचितों का साथ मिलेगा। गुरू की शांति के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित और ब्राह्मण को यथासंभव दान दें।


You may have missed