April 19, 2026

अंधविश्वास ने ली मासूमों की जान! भाई बहन को सांप ने डसा, तो परिजन कराते रहे झाड़-फूंक

IMG_20220717_213157

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। भाई-बहन को सांप ने डसा तो परिजन झाड़-फूंक में उलझे रहे। इस दौरान बच्ची की मौत हुई। इसके बाद भी बेटे को अस्पताल ले जाने की जगह डॉक्टर के पास से घर ले आए। उसने भी झाड़-फूंक के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने सांप को मार दिया। दोनों ही घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, धुम्मा टोला निवासी तोप सिंह की 8 साल की बेटी अन्नू और 11 साल के बेटे लोकेश को 15 जुलाई की रात सांप ने काट लिया। देर रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पेट और सीने में दर्द के साथ ही दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिजनों ने झाड़-फूंक करना शुरू कर दिया। इससे बच्चों की तबीयत और बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने रात करीब 1 बजे एंबुलेंस को कॉल किया, पर अन्नू की तबीयत और खराब हो गई।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, घर लाकर झाड़-फूंक करने लगे
एंबुलेंस आने पर परिजन दोनों बच्चों को लेकर CHC पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का उपचार शुरू हुआ। उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई, लेकिन लक्षण गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां लोकेश ऑक्सीजन सपोर्ट पर था, पर हालत सुधर नहीं रही थी। इसके चलते CIMS बिलासपुर रेफर किया गया, पर परिजन बिना किसी को बताए लोकेश को घर ले आए और झाड़-फूंक शुरू कर दी। इसके चलते उसकी भी मौत हो गई।

 


You may have missed